दुमका। जरमुंडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद के अध्यक्ष के द्वारा उनके फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया।
उपस्थित सभी विद्यालय के सदस्यों ने नेताजी के फोटो पर पुष्पार्पण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नेताजी की देश-भक्ति की भावना को आत्मसात करने का संदेश सभी को दिया।
सहायक शिक्षक सुनेन्दु सरकार ने नेताजी द्वारा दिए गए नारे जैसे ‘दिल्ली चलो’, ‘जय हिन्द’ और ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा’ की व्याख्या की। इससे सभी के ह्रदय में वीरता की तरंगें उत्पन्न हो गईं।
मंच संचालन एवं धन्यवाद अनिल कुमार शाही ने किया। इस अवसर पर निरंजन कुमार साह, संगीता कुमारी, रंजना रानी, पुनीत कुमार, विनय कुमार शर्मा, अंजु देवी, पुतुल कुमारी आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।


