लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने अपना स्थापना दिवस द्वितीय उप जिलापाल सीमा बाजपेई की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया। मौके पर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्षों का दिल खोलकर स्वागत किया गया।

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। आशा व्यक्त की कि भविष्य में सभी पदाधिकारी इन गतिविधियों को और उत्साहपूर्ण पूरा करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। दिन में स्थापना दिवस और रात्रि में लायंस क्लब के निरामया हॉस्पिटल में बच्ची के जन्म ने उत्साह में और चार चांद लगा दिया।

डॉ मीना नारायण, ओपी नारायण के सहयोग से पारा मेडिकल स्टाफ की टीम के सहयोग से ऑपरेशन के बाद जन्म ली बच्ची और उसकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। लायंस सुनीता अग्रवाल ने नवजात बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।