पिठोरिया। नागपुरी हास्य कलाकार एवं चित्रकार हरि सिंह की आकस्मिक मृत्यु पिठोरिया थाना क्षेत्र के पिठोरिया बीआईटी रोड में चौली-उलातू के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हो गई। वह पतरातू थाना क्षेत्र के उचरिंगा स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनकी मौत से नागपुरी कलाकार दुखी हैं!
शोक सभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा में गूंज कला मंच के सतीश रजक, नागपुरी संस्थान के सचिव सुजीत केशरी और झलक सांस्कृतिक मंच के भादी प्रकाश उरांव, मुकेश राय, लतीफ अंसारी, अजय राम, रतन मुंडा, इग्नेश कुमार, मिथिलेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK