पीएम मोदी की नीतियों के कारण युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : निशा भगत

राजनीति झारखंड
Spread the love

रामगढ़। झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत ने कहा कि संसद के सुरक्षा में चूक हुई है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि इस देश में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसी वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई है।

निशा ने कहा कि कहा कि गृहमंत्री सदन में बयान देना नहीं चाहते। वह मीडिया में इस मामले पर बयान दे रहे हैं, लेकिन सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सदन में नहीं बोलते हैं। कहा कि वह कांग्रेस का नाम लेकर वोट मांगते हैं, नेहरू जी और गांधी जी को निशाना बनाकर वोट मांगते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नौजवानों के परिवार से जब मीडिया ने बात की, तब उन्होंने बताया कि ये सभी युवा बेरोजगारी से दुखी थे। इसलिए वे सदन में कूद गए। नौकरी नहीं मिल रही थी तो गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए वो लोग सदन में कूद गए थे।

निशा ने कहा कि मणिपुर में हिंसा में हजारों लोग अपना जीवन और संपत्ति गवां चुके हैं। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार की वजह से मणिपुर में आदिवासी महिलाएं और समुदायों पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं, लेकिन देश के प्रधानमंत्री मूकदर्शक बनकर बैठे हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।