पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आयोजित किया ओडिशा आयुष एक्सपो

झारखंड
Spread the love

रांची। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने ओडिशा के भुवनेश्‍वर स्थित शिक्षा ओ अनुसंधान परिसर 2 में दो दिवसीय ओडिशा आयुष एक्सपो का आयोजन किया। इसका आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और शिक्षा ओ अनुसंधान के सहयोग से यह हुआ। आयुष एक्सपो में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथिक, सिद्ध, यूनानी के स्टॉल हैं, जहां निःशुल्क जांच और उपचार किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसओए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीके नंदा, सम्मानित अतिथि नई दिल्‍ली स्थित एम्‍स के पूर्व निदेशक डॉ. एके महापात्रा, पारस एचईसी अस्पताल के एमडी डॉ. संजय कुमार और ओडिशा सरकार के आयुष विभाग के निदेशक प्रेमजीत नायक आदि मौजूद थे।

पीएचडी चैंबर की निदेशक मिली दुबे ने आयुष के लाभार्थियों, सत्र के वक्ताओं का स्वागत किया। धन्यवाद पीएचडी चैंबर के रेजिडेंट डायरेक्टर प्रणब सिंह ने दिया।

एक्सपो में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा कई निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, आयुर्वेदिक और जैविक उत्पादों का कारोबार करने वाली कई स्थानीय कंपनियां भी अपने उत्पाद का प्रदर्शन और बिक्री की। कई लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।