डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेबल एथलेटिक्स मीट का आगाज

खेल झारखंड
Spread the love

  • विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

प्रिंस वर्मा

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेबल एथलेटिक्स मीट-2023 शुरू हुआ। इसका उद्घाटन  मुख्य अतिथि सीसीएल के रजरप्पा के महाप्रबंधक पीएन यादव, विशिष्ट अतिथि डीएवी बचरा प्राचार्य राजीव रंजन झा, प्रभारी प्राचार्य डीएवी आरा कुजू सीडी मेहता, प्राचार्य डीएवी पतरातू मनीष कुमार सिन्हा, प्रभारी प्राचार्य डीएवी केदला मो आशिफ, टीचर्स इंचार्ज डीएवी चैनपुर शकुंतला गिरी ने 2 दिसंबर को झंडोत्तोलन कर किया।

खेलकूद भी जीवन में जरूरी

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि डीएवी के कई खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपना व अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे है। शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन में जरूरी है। इससे शारिरिक व मानसिक विकास भी होता है।

स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत

अतिथियों का स्वागत डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य बीपी रॉय ने किया। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी रजरप्पा की मेजबानी में हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन अंजनी पांडेय व डॉ तनुश्री उपाध्याय ने किया। मौके पर खेल शिक्षक डी मुखोपाध्याय, मनीष कुमार,  शिक्षक मो खालिद सरफराज, राजेश सिन्हा, मनोज कुमार, गजेंद्र कुमार, रामेंद्र कुमार, पीके बेहरा सहित कई मौजूद थे।

विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेबल एथलेटिक्स मीट 2023 में डीएवी रजरप्पा सहित, बरकाकाना, उरीमारी, पतरातू, भरेचनगर, तोपा, घाटों, केदला, बचरा, आरा, चैनपुर, डीएवी तापीन नार्थ आदि विद्यालयों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इन खेलों का हुआ आयोजन

क्लस्टर लेबल एथलेटिक्स मीट 2023 में तीन केटेगरी अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में रखा गया है। इसमें 100 मी दौड़, 200, 400, 800, 1500 मी दौड़, जैबलिंग थ्रो, डिस्कस थ्रो, उंची कूद, लंबी कूद, रिले दौड़ सहित कई तरह के इवेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

1500 मीटर (अंडर 19 बालक)

  • प्रथम : अमर कुमार, डीएवी रजरप्पा
  • द्वितीय : सुनील, डीएवी आरा

1500 मीटर (अंडर 19 बालिका)

  • प्रथम : स्वाति कुमारी, डीएवी रजरप्पा
  • द्वितीय : सिया कुमारी, डीएवी आरा
  • तृतीय : हन्नी कुमारी, डीएवी केदला

1500 मीटर (अंडर 17 बालक)

  • प्रथम : अनीश कुमार, डीएवी आरा
  • द्वितीय : आदित्य कुमार राम, डीएवी बरकाकाना
  • तृतीय : प्रणव कुमार, डीएवी रजरप्पा
  • चतुर्थ : ,सूरज कुमार, डीएवी केदला

1500 मीटर (अंडर 17 बालिका)

  • प्रथम : सन्ध्या कुमारी, डीएवी रजरप्पा
  • द्वितीय : लवली राम, डीएवी बरकाकाना
  • तृतीय : अनामिका कुमारी, डीएवी आरा

400 मीटर (अंडर 19 बालक)

  • प्रथम : संदीप कुमार यादव,  डीएवी घाटो
  • द्वितीय : अभिजीत प्रसाद, डीएवी रजरप्पा
  • तृतीय : रोनित कुमार, डीएवी आरा

400 मीटर (अंडर 19 बालिका)

  • प्रथम : विद्या कुमारी, डीएवी केदला
  • द्वितीय : शिल्पा रानी, डीएवी रजरप्पा
  • तृतीय : वर्षा कुमारी, देविका।

400 मीटर ( अंडर 17 बालक )

  • प्रथम : अब्दुल्लाह खान, डीएवी केदला
  • द्वितीय : आदर्श, डीएवी आरा
  • द्वितीय : अमन कुमार, डीएवी रजरप्पा
  • तृतीय : रवि रंजन कुमार , डीएवी पतरातू
  • चतुर्थ : पूजन कुमार, डीएवी बरकाकाना

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।