रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को 70 संस्थाओं ने किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। नई दिशा के तत्वावधान में रांची के अपर बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 16 जूल करे किया गया। समारोह मे मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची आने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

सभागार में संजय सेठ के आले पर पुष्पों की वर्षा की गई। मारवाड़ी महिला मंच की महिलाओं ने आरती की थाली सजाकर पूरे पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत कि‍या। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर अभिनंदन के गीत गाए। सम्मान समारोह में नई दिशा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से सांसद को पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने संचालन करते हुए कहा कि रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। देश के लिए कार्य करने का उन्हें बहुत बड़ा अवसर मिला है। इनको रक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने से सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।‌ समारोह में रांची के करीब 70 सामाजिक, व्यवसायिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संजय सेठ का पुष्प गुच्छ ,प्रतीक चिन्ह व तलवार देकर एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कई प्रबुद्धजनों एवं शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

सांसद संजय सेठ ने सभी संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबों से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि ईश्वर जब तक जीवन दिया है, निःस्वार्थ भाव से समाज का कार्य करता रहूंगा। कल भी कार्यकर्ता था आज भी हूं और कल भी कार्यकर्ता रूप में कार्य करता रहूंगा। रांची के लोगों ने मुझे जो प्यार दिया है, अब प्यार लौटने का समय मेरा आ गया है। उन्होंने कहा कि जितनी भी विकास की योजनाएं हैं, उसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। पहाड़ी मंदिर का जर्णोधार करने तथा सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के बात कही।

प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम सफल बनाने मे नई दिशा के मुकेश काबरा, अमित चौधरी, मनीष लोधा, सौरभ बजाज, सनी टिबडेवाल, सुनील पोद्दार, संतोष सेठ, यश सुरेखा, ललित ओझा श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार, संजय सर्राफ ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में भागचंद पोद्दार, पूर्व सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार, संजीव विजयवर्गीय,चंद्रकांत रायपत,किशोर मंत्री, बसंत मित्तल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद जैन, सुरेशचंद्र अग्रवाल, अशोक नारसरिया, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, रमेश शर्मा, नरेंद्र गंगवाल, आशीष अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, राजीव केडिया, प्रवीण लोहिया, महावीर सोमानी, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया,रतन अग्रवाल, रौनक झुनझुनवाला, विटुल वर्मा, रोहित शारदा, अशोक चौधरी, कुणाल अजमानी, अमर चंद्र बेगानी, राजेश खन्ना, उदय चौधरी, प्रमोद सिन्हा ,महेंद्र भगनिंया, धर्मचंद पोद्दार, निरंजन शर्मा, अनिल अग्रवाल, संजय जयसवाल, कुलतार सिंह, मस्तान सिंह, कमलेश संचेती, निर्मल बुधिया, कौशिक बदानी, प्रमोद अग्रवाल, सुनील माथुर, श्यामसुंदर गोयल, गौतम बियानी, दीपक मारु, ओमप्रकाश प्रणव, संजय पोद्दार, वासुदेव भल्ला, किशन शर्मा, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, विकास अग्रवाल, अरुण बुधिया, विनय सरावगी, नरेश बंका,रवि शंकर शर्मा, सरवन अग्रवाल, सुनील केडिया, कमल खेतावत, राजकुमार मित्तल, श्यामसुंदर शर्मा, अंजय सरावगी, नीरज भट्ट, राजेंद्र केडिया, राम बांगड़, अजय खेतान, रोहित पोद्दार अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, विनोद टिबडेवाल, विशाल पाड़िया,प्रमोद बगड़िया, किशन पोद्दार, किशन अग्रवाल, ललित पोद्दार, आकाश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8