रूठे इंद्र भगवान को मनाने के लिए 12 घंटे ग्रामीणों ने किया अखंड-कीर्तन

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में तीन दिनों से बारिश नहीं हो रही है। किसान आसमान की ओर बार-बार देख रहे हैं। खेतों में की गई धान की रोपाई भी सूखने के कगार पर है। कई किसानों की खेतों में अब तक भी धान की रोपाई नहीं हो सकी है। खेतों में दरारें सी पड़नी शुरू हो गई हैं। किसान परेशान और मायूस हैं। उन्‍हें लग रहा है कि इंद्र भगवान रूठ गए हैं। रूठे भगवान इंद्र को मनाने के लिए जगह-जगह पूजा-अर्चना और अखंड-कीर्तन ग्रामीण कर रहे हैं।

भगवान इंद्र से प्रार्थना करते हुए किसान हाथ जोड़कर त्राहिमाम कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांडी पंचायत के सलेया गांव स्थित देवी धाम प्रांगण में ग्रामीणों ने 12 घंटे तक अखंड-कीर्तन का आयोजन किया। यह अखंड कीर्तन शनिवार की रात 9 बजे से प्रारम्भ हुई। रविवार की सुबह 9 बजे सम्पन्न हुई। अखंड के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना करते हुए भारी बारिश की गुहार भगवान इंद्र से की। बताते चलें कि कांडी प्रखंड किसानी बहुल क्षेत्र है। इलाके के 80 प्रतिशत किसान कृषि पर ही निर्भर हैं। मौके पर पंडित बालेश्वर मिश्रा, यजमान शंकर शर्मा, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, लक्ष्मण राम, लखन साह, महेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, बीरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।