BCCL : बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर जारी हुआ नया आदेश

झारखंड
Spread the love

धनबाद। कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसे कंपनी के सभी क्षेत्रों के अधिकारी और कामगारों को बताया गया है। इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि यह प्रस्‍ताव निर्देशक कार्मिक द्वारा ई-ऑफिस के माध्यम से अनुमोदित है। इसके आधार पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सूचित किया जाता है 1 जुलाई, 2023 से अपनी दैनिक हाजिरी तय समय पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक मशीन द्वारा अंकित (इन एवं आउट) उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें।

सभी कर्मियो की हाजिरी व्यवस्थित रूप से करने संबंधित हाजिरी लिपिक को निर्देश दिया गया है। हाजिरी इन (IN) करने का समय शिफ्ट शुरू होने के आधा घंटा पहले प्रारंभ होगा और आधा घंटा बाद तक हो पाएगा। आउट (OUT) करने का समय शिफ्ट खत्‍म होने के आधा घंटा बाद तक ही हो पाएगा।