CCL : यूनियन ने संडे कटौती का किया विरोध, आंदोलन की धमकी

झारखंड
Spread the love

  • मगध परियोजना प्रबंधन के साथ कई मुद्दों पर हुई चर्चा

चतरा। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन और मगध परियोजना प्रबंधन के साथ 18 जून ’23 को बैठक हुई। यूनियन ने संडे बंद करने की खिलाफत की। इसे अविलंब चालू करने की मांग की। संडे कटौती बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की धमकी दी। इसके अलावा कई अन्‍य मांगें प्रबंधन के समक्ष रखी।

यूनियन ने मगध परियोजना में काम करने वाली महिलाएं के लिए अविलंब कॉमन रूम उपलब्ध कराने की मांग की। सभी क्‍लर्क को टेबल कुर्सी देने और मगध परियोजना की ड्यूटी के लिए टंडवा से अलग बस दिए जाने की बात कही।

यूनियन के पदधारियों ने कहा कि मगध परियोजना एशिया महादेश की सबसे बड़ी परियोजना है। सीसीएल में सबसे ज्यादा उत्पादन करती है। इसलिए यहां के कामगारों के संडे में कटौती नहीं की जाए। प्रबंधन संडे कटौती करता है तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी।

प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि संडे के दिन सभी कामगारों को ड्यूटी दी जाएगी। पहले की तरह संडे बंद नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी सत्‍यनारायण, खान प्रबंधक ए राम एवं सलाहकार मुख्य रूप से उपस्थित है।

यूनियन की ओर से मगध संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर, परियोजना अध्यक्ष खुर्शीद आलम, परियोजना संगठन सचिव साजिद अख्तर, परियोजना संयुक्त सचिव दीपक रविदास, एरिया क्षेत्रीय संयुक्त सचिव वसीम अख्तर, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अमीना, मीना कुमारी, राधा देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, अंजली देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, सविता देवी, सोनिया देवी, आशा देवी, रेशमा परवीन सहित अन्‍य महिला कामगार मौजूद थे।