Jharkhand : सड़क दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौत, सीएम ने जताया शोक

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

सरायकेला-खरसावां। झारखंड के सरायकेला के राजनगर में 12 जनवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गये। मुख्‍यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक घटना राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा-राजनगर मार्ग में खैरबनी गांव के समीप घटी। यहां मजदूरों को लेकर आ रहा एक पीकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे मौके पर ही सात मजदूरों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वैन में 20 मजदूर सवार थे। सभी चाईबासा से जमशेदपुर आ रहे थे। घायल मजदूरों में 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है। मौके पर राजनगर पुलिस पहुंचकर राहत और बचाव कार्य की।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।