Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से 22 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी, ये होगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में गर्मी चरम पर है। कई जिलों में लू चल रही है। कुछ जगहों पर हल्‍की बारिश भी हो रही है। इस बीच रांची मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी केंद्र ने 18 जून को दी।

तापमान में गिरावट संभव

अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

19 जून को यहां बारिश संभव

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा में देखने को मिलेगा।

20 जून को यहां बारिश

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

21 और 22 जून को यहां बारिश

राज्‍य में कई स्‍थानों में गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होगी।

23 और 24 जून को ये स्थिति

राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की वर्षा होगी।

यहां के लिए येलो अलर्ट जारी

19 जून को दक्षिण और उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा।

20 जून को उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा जिले में देखने को मिलेगा।

यहां आंधी-वज्रपात की आशंका

19 जून को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

20 से 22 जून तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

18 जून को ये रहा तापमान