कांके प्रखंड में 133 कि‍सानों को दिया गया 70 लाख का केसीसी लोन

कृषि झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड में मुख्यालय स्थित किसान भवन सभागार में 23 जून को केसीसी मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी बैंकों के प्रतिनिधि भाग लिए। कैंप में केसीसी ऋण के लिए 94 आवेदन प्राप्त हुए। 133 किसानों के बीच 79 लाख 71 हजार रुपये का लोन वितरण किया गया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी शिलवंत कुमार भट्ट ने लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक कागजातों की जानकारी दी। बैंकर्स को सख्त निर्देश दिया कि‍ आवेदनों पर त्वरित कारवाई कर स्वीकृत करें। अपने स्तर पर लंबित नहीं रखे।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुदीप्ता बरियार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास, बीटीएम प्रदीप सरकार, एटीएम शुक्ला सरकार, सभी कृषक मित्र, पंचायत सचिव एवं जनसेवक उपस्थित थे।