जेसीआई रांची यूथ के कैंप में 30 यूनिट ब्‍लड जमा

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने ब्लड डोनर्स दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन हरमू रोड के विद्या नगर स्थित कृष्णा यूनिफॉर्म में 18 जून, 2023 को किया। शिविर नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से हुआ। इसमें 30 यूनिट खून जमा हुआ।

डोनेट ब्लड एंड सेव लाइव्स नाम से चलाए गए इस ब्लड डोनेशन कैंप में संस्था के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपना ब्लड डोनेट किया गया। संस्था ने कैंप में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

संस्था की अध्यक्ष कुशा जालान ने कहा कि समाज में सभी लोगों को रक्‍तदान करना चाहिए। इससे जरूरत पड़ने पर दूसरों की जान बचाई जा सकती है। यह समाज सेवा से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बधानी ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। ब्लड डोनेशन कैंप को सफल बनाने में प्रोग्राम संयोजक उत्तम ओझा, विकाश झाझरिया, राहुल पटेल, गुनीत सिंह आदि का सहयोग रहा।