मणिपुर में गोलीबारीः BSF का जवान शहीद, असम राइफल्स के 2 जवानों को यहां कराया गया भर्ती

अन्य राज्य देश
Spread the love

मणिपुर। दुखद खबर मणिपुर के सेरौ इलाके से आ रही है। यहां विद्रोहियों के साथ गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान शहीह हो गया। घटना में असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए।

सेना के दीमापुर स्थित स्पीयर कोर मुख्यालय ने ट्वीट कर बताया कि घायलों को मंत्रिपुखरी ले जाया गया है और तलाश अभियान जारी है। मुख्यालय ने यह भी कहा कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

ट्वीट के अनुसार, ‘‘ मणिपुर में सुगनू/सेरौ के इलाकों में असम राइफल्स, BSF तथा पुलिस द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के दौरान 5-6 जून की दरमियानी रात सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच गोलीबारी हुई। सुरक्षा बल ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।”