हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस विधायकों को यहां शिफ्ट करने की तैयारी, जानें राहुल गांधी ने क्या कहा…

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। वजह जानने के लिए आगे जरूर पढ़ें।इधर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो भी वादा किया है, एक- एक वादा को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हिमाचल की जनता को पार्टी में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। यह जीत हिमाचल के लोगों की जीत है। यह जीत हिमाचल प्रदेश की जीत है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का हृदय से धन्यवाद। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। इस जीत के पीछे वास्तव में आपकी मेहनत और समर्पण है। मैं आपको फिर से विश्वास दिलाता हूं, जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।