गुजरात और हिमाचल में हारकर भी आम आदमी पार्टी ने दर्ज की बड़ी ‘जीत’

नई दिल्ली देश राजनीति
Spread the love

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी गुजरात में सरकार बनाने का दावा कर रही थी। परिणाम आने के बाद उसके 5 उम्‍मीदवार ही जीते। अधिसंख्‍य की जमानत जब्‍त हो गई। हिमाचल प्रदेश में पार्टी का एक भी उम्‍मीदवार नहीं जीत सका। हालांकि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हारकर भी आम आदमी पार्टी ने बड़ी ‘जीत’ दर्ज की है।

आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी ने परिणाम आने के बाद कहा मुझे गर्व है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने हमें वोट किया है। ये बहुत बड़ी बात है। इससे पहले मेरी जीत तब हो गई थी, जब भाजपा ने स्कूल पर बात करनी शुरू कर दी थी।

आप के राष्‍ट्रीय संयोजक और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले, उस हिसाब से आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी है, जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है।