Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से यहां ओले पड़ेंगे, चलेगी 60 किमी की गति से हवा

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल से कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कुई जगहों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कई जिलों में ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 24 मई को दी है।

तापमान में गिरावट होगी

राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

25 से 27 मई तक यहां बारिश

राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

28 मई को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

29 और 30 मई को ये स्थिति

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की वर्षा होने की संभावना है।

कल यहां ओला पड़ने की आशंका

गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में 25 मई को कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

25 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।

26 और 27 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। कई जगहों पर सतही तेज हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है।

28 मई को उत्तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

बादल देखकर सतर्क हो जाएं

आसमान में काले बादल देखकर लोग सावधान हो जाएं। बड़े पेड़ के नीचे या खाली जगह से हट जाएं। किसी सुरक्षित या पक्‍की संरचना के नीचे शरण लें। काले बादल आने से वज्रपात की आशंका रहती है।