बाहर से आने वाले मजदूर एवं व्यक्तियों की होगी कोरोना जांच

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। देश एवं राज्य के विभिन्न भागों में कोविड-19 के त्वरित गति से प्रसार परिलक्षित हो रहे हैं। कई राज्यों में कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव के लिए लॉकडाउन भी प्रभावी किया जा रहा है। इस क्रम में रेल/बस/प्राईवेट वाहन से देश एवं विभिन्न राज्यों से प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों के गृह राज्य/जिला आगमन की सूचनायें जिला प्रशासन को प्राप्त हो रही है। ऐसी स्थिति में बाहर से आनेवाले मजदूरों एवं व्यक्तियों पर सतत निगरानी एवं उनकी पहचान करते हुए कोविड-19 की जांच एवं आवश्यकतानुसार क्वारंटीन/होम आईसोलेशन की व्यवस्था आवश्यक है। उक्त आलोक में उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा निदेश निर्गत किये गये हैं।

1. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आपसी समन्वय करते हुए बाहर से आनेवाले मजदूरों/व्यक्तियों की पहचान के लिए टीम का गठन करते हुए इस दिशा में सतत एवं त्वरित कार्रवाई करें। निकट स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 की जांच एवं डाटा संकलन के लिए कार्रवाई करेंगे।

2. प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी क्वराईन्टीन सेन्टर बनाने के लिए भवन/स्थल चिन्हित कर लें, ताकि आवश्यकतानुसार प्रभावित व्यक्तियों को क्वारन्टीन में आवश्यक सुविधाओं के साथ रखने की व्यवस्था की जा सके।

3. इसके अनुसार कार्यपालक पदाधिकारी, नगरपर्षद/ प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी अग्रेतर कार्रवाई करेंगे।

4. सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि कोविड-19 की जांच के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच की सुविधा बहाल रखेंगे।

5. अपर समाहर्ता कन्टैक्ट ट्रेसिंग टीम के नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं । संबंधित पदाधिकारी बाहर से आनेवाले प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों के संबंध में वांछित जानकारी अपर समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी को भी उपलब्ध करायेंगे।

6. प्रवासी मजदूरों/व्यक्तियों के संबंध में जिला स्तर पर जानकारी प्राप्त करने एवं डाटा संकलन तथा आवश्यक सहयोग के लिए विभाकर (जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी) एवं धीरेन्द्र महतो (श्रम अधीक्षक) को अपर समहर्ता- सह- नोडल पदाधिकारी के साथ संबद्ध किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी रहेगा।