indian-railway

Good News : फिर 4 मई से चलेगी हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेन, जानें टाइम टेबल

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर (Good News)। हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर ट्रेन फिर 4 मई से चलेगी। इसकी टाइम टेबल और रूट की घोषणा कर दी गई है। इस ट्रेन से चालू हो जाने से लोकल यात्रा करने वालों को सहूलि‍यत होगी।

ट्रेन संख्या 08607 हटिया-सांकी पैसेंजर 4 मई, 2023 से प्रतिदिन हटिया से खुलेगी। ट्रेन का हटिया प्रस्थान 06:55 बजे, रांची आगमन 07:10 बजे प्रस्थान 07:15 बजे , नामकुम आगमन 07:24 बजे प्रस्थान 07:25 बजे, टाटीसिलवे आगमन 07:39 बजे प्रस्थान 07:40 बजे, मेसरा आगमन 07:53 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 08:07 बजे प्रस्थान 08:09 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 08:20 बजे प्रस्थान 08:22 बजे एवं सांकी आगमन 08:50 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08608 सांकी-हटिया पैसेंजर 4 मई, 2023 से प्रतिदिन सांकी से खुलेगी। ट्रेन का सांकी प्रस्थान 10:00 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:12 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 10:23 बजे प्रस्थान 10:25 बजे, मेसरा आगमन 10:37 बजे प्रस्थान 10:39 बजे, टाटीसिलवे आगमन 11:09 बजे प्रस्थान 11:10 बजे, नामकुम आगमन 11:21 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, रांची आगमन 11:35 बजे प्रस्थान 11:40 बजे एवं हटिया आगमन 12:10 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08617 हटिया-सांकी पैसेंजर 4 मई, 2023 से प्रतिदिन हटिया से खुलेगी। ट्रेन का हटिया प्रस्थान 18:30 बजे, रांची आगमन 18:45 बजे प्रस्थान 18:50 बजे , नामकुम आगमन 18:57 बजे प्रस्थान 18:58 बजे, टाटीसिलवे आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:11 बजे, मेसरा आगमन 19:24 बजे प्रस्थान 19:26 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 19:38 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 19:52 बजे प्रस्थान 19:54 बजे एवं सांकी आगमन 20:20 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08618 सांकी-हटिया पैसेंजर 4 मई, 2023 से प्रतिदिन सांकी से खुलेगी। ट्रेन का सांकी प्रस्थान 20:55 बजे, झंझीटोली हॉल्ट आगमन 21:06 बजे प्रस्थान 21:08 बजे, हुंदुर हॉल्ट आगमन 21:19 बजे प्रस्थान 21:21 बजे, मेसरा आगमन 21:33 बजे प्रस्थान 21:35 बजे, टाटीसिलवे आगमन 22:04 बजे प्रस्थान 22:05 बजे, नामकुम आगमन 22:17 बजे प्रस्थान 22:18 बजे, रांची आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे एवं हटिया आगमन 22:50 बजे होगा।