गुमला पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में और सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

गुमला। बड़ी खबर गुमला से आ रही है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनको मिलाकर अब तक 9 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सातों अभियुक्त ग्रामीण और पुलिस के दबाव के कारण आत्मसमर्पण करने के लिए गुमला के एक वकील के घर पहुंचे थे। वहां से निकलने पर ही पुलिस ने उनलोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां बता दें कि गुमला में मेला देखकर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ 10 युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने छामेमारी कर मुख्य आरोपी सहित 2 लोगों को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। वही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी और एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं बचे आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों नाबालिग अपने भाई के साथ दशहरा मेला देखकर घर वापस लौट रही थीं। इसी बीच जंगल में युवकों ने नाबालिग के भाई को मारपीट कर भगा दिया और दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग के भाई ने गांव पहुंचकर मामले की सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद नाबालिग के परिजन समेत ग्रामीण जंगल की ओर गये। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गये थे।