जगप्रीत बनीं डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की कोऑर्डिनेटर, डायरेक्टर डॉ. परिणीता सिंह ने कह दी ये बड़ी बात

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची की बेटी जगप्रीत कौर डिवाइन योगा अकादमी महाराष्ट्र की कोऑर्डिनेटर बनाई गई हैं। इस बात की सूचना डिवाइन योगा अकादमी के डायरेक्टर डॉ. परिणीता सिंह ने दी। डॉ परिणीता ने जगप्रीत का अकादमी में स्वागत किया और अच्छे भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि जगप्रीत के आने से अकादमी को बहुत बल मिलेगा। बता दें कि डिवाइन योगा अकादमी विगत कई वर्षों से योग की जागरूकता के लिए कार्य कर रही है। डिवाइन योगा अकादमी का प्रयास रहा है कि योग के बारे में सही और साइंटिफिक जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

इधर जगप्रीत ने बताया कि डिवाइन योगा अकादमी से जुड़ना उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है और मैं डिवाइन योगा अकादमी को ऊंचे मुकाम तक ले जाने में अपना पूर्ण सहयोग करूंगी।

आपको बता दें कि जगप्रीत फिलहाल पुणे, महाराष्ट्र में रहती हैं। उन्हें आयुष विभाग द्वारा लेवल वन योगा इंस्ट्रक्टर की मान्यता प्राप्त है। वह लेंस आई नामक न्यूज़ पोर्टल में यंग आई के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं।

इसके साथ ही जगप्रीत मान्यता प्राप्त न्यूट्रिशियन भी हैं और हेल्थी पिन्च नामक खुद की वेबसाइट भी चलाती हैं। इस सबके अलावे जगप्रीत कॉरपोरेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। विगत दिनों चंडीगढ़ पंजाब की रहने वाली जसलीन कौर सबरवाल को डिवाइन योगा अकादमी पंजाब का कोऑर्डिनेटर बनाया गया था।