अनाज बांटने में गड़बड़ी की शिकायत, राशन डीलर को शोकॉज

झारखंड
Spread the love

  • एक सप्ताह में स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करने का आदेश

रांची। जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ शिकायत मिलने पर रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलिंग ने डीलर को शो कॉज किया गया है। सखी महिला समिति (जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति संख्या 5/10, पंचायत कुटियातु, प्रखंड-नामकुम) को 1 सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का आदेश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीलर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

डीलर के खिलाफ कुटियातु पंचायत के ग्रामीणों, ग्राम प्रधान, मुखिया द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को शिकायत की गई थी। इसमें ये अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत है।

1. वित्तीय वर्ष 2022-23 में दिसम्बर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आवंटित खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है।

2. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जनवरी एवं फरवरी 2023 के लिए आवंटित खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है।

3. ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक माह दो बार ई-पॉस मशीन में अंगूठा लेकर राशन वितरण नहीं देने की शिकायत की गयी है।

डीलर द्वारा झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की संसुगत धाराओं का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। बरती गयी अनियमितता के उल्लंघन के आलोक में एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा दिया गया है कि क्यों नहीं अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया जाय।