स्त्रीवन इंडिया वुमेन अचीवमेंट अवार्ड 23 दिसंबर को रांची में

झारखंड
Spread the love

रांची। स्त्रीवन इंडिया के तत्वावधान में स्त्रीवन इंडिया वुमेन अचीवमेंट अवार्ड का आयोजन 23 दिसंबर को होगा। कार्यक्रम रांची के नामकुम स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आइआइआइटी) में होगा।

कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि टेलीविजन अभिनेत्री और भरतनाट्यम नर्तकी सुधा चंद्रन होगी। राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, जेएससीए के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, खिलाड़ी दीपिका समेत अन्य विशिष्ठ अतिथि होंगे। यह जानकारी स्त्रीवन इंडिया की संस्थापिका मैरी स्टेला माइकल ने रांची प्रेस क्लब में 20 दिसंबर को प्रेस को दी।

मैरी ने बताया कि स्त्रीवन इंडिया शिवा-2022 नामक एक कार्यक्रम करने वाला है। यह एक पुरस्कार समारोह है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को उनके क्षेत्र में किए गए अद्भुत काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस दिन 22 से अधिक कैटेगरी में महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

यह अवार्ड संस्था की ओर हर साल दिये जायेंगे, ताकि बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया जा सके। इस सम्मान समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट भी दिया जायेगा। इसमें खिलाड़ियों को अवार्ड दिया जायेगा।

मैरी स्टेला ने बताया कि स्त्रीवन इंडिया कम्युनिटी संस्था है। इस संस्था के माध्यम से उन महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही, जो बेहतर कार्य कर रही है।

मौके पर प्रतिमा सिंह,  मारिया जेसिका एंथोनी, खुशबू झा, सानंदा मित्रा, सुतापा नंदी, अनुपमा सिन्हा, इशा कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थी।