Jharkhand Weather

jharkhand : बुधवार से बदलेगा मौसम, इस दिन बारिश संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में बुधवार से मौसम में बदलाव की उम्‍मीद है। इसके बाद एक दिन बारिश होने की संभावना भी है। अगले 3 दिन के दौरान न्‍यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 और 17 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे। कई जगहों पर गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। 18 फरवरी को सुबह में कोहरे या धुंध रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा।

केंद्र के मुताबिक 19 फरवरी को राज्‍य में एक-दो स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 20 फरवरी को आंशिक बादल छाये रहेंगे।