भारत जोड़ो यात्रा पर पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम, जमुआ को जिला बनाने की उठी मांग

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरिडीह)। भारत जोड़ो यात्रा पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम 10 दिसंबर को जमुआ पहुंचे। वहां भाजपा, कांग्रेस सहित आम लोगों ने कई मांग पत्र सौंपे। इस दौरान जमुआ को जिला बनाने की मांग भी उठी। मंत्री ने मांगों पर ध्‍यान देने का आश्‍वासन दिया।

जमुआ डाक बंगाल में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का कार्यकर्ताओं ने भव्‍य स्वागत किया। प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव और उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी की अगुवाई में सौ से अधिक लोगों ने मंत्री का स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा के तहत मंत्री  राजधनवार से होते हुए जमुआ आए।

मंत्री का स्वागत में प्रदेश प्रवक्ता मंजू कुमारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो जुनैद आलम, युवा कांग्रेस के धनवार विधानसभा के उपाध्यक्ष सुभाष यादव, रामानन्द कुशवाहा, निर्भय सिंह, कामदेव यादव, जितेंद्र सिंह, पप्पू चौधरी, किशोर मंडल, मनोज मंडल, पप्पू वर्मा, अख्तर अंसारी, संतोष अग्रवाल सहित कई लोग थे। मगहा कला पंचायत मुखिया अबूजर नोमानी के नेतृत्व में कई लोगों ने मंत्री का स्वागत किया।

मंत्री के जमुआ पहुंचे पर कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने कई मांग पत्र मंत्री को सौंपे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव ने भी मंत्री के समक्ष पंजाब कोल माइंस के भुगतान का मामला उठाया। लिखित मांग पत्र भी सौंपा।

प्रमुख प्रतिनिधि और उप प्रमुख ने जमुआ को जिला बनाने की मांग रखीं। गांवा, तीसरी, धनवार, देवरी बिरनी, सरिया और बागोदर को मिलाकर जमुआ को जिला बनाए जाने की मांग की। तेतरआमो बरवाडीह मोड़ से रइयोडीह तक सड़क निर्माण के लिए पोबी पंचायत समिति सदस्य रब्बुल हसन रब्बानी, शब्बीर अंसारी सहित ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपा।

मंत्री आलमगीर आलमगीर आलम ने कहा कि जमुआ के विकास के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जाएंगे। कार्यकर्ताओ ने जो समस्याएं रखी है, उनका ध्यान रखेंगे।