औचक निरीक्षण में मध्‍य विद्यालय पहुंची विधायक, हुए चौंकाने वाले खुलासे

झारखंड
Spread the love

  • दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों की नहीं बनी थी हाजिरी

पलामू। छतरपुर विधायक श्रीमती पुष्पा देवी और पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता मनोज कुमार अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लोगों से मिलने 10 दिसंबर को पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने मननदोहर स्थित चेंडी मां मंदिर में पूजा अर्चना की। क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

इसके बाद वे पिछुलिया स्थित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरा विद्यालय अस्त व्यस्त मिला। विद्यालय में दोपहर 12 बजे तक छात्रों की उपस्थिति नहीं बनी थी। जानकारी मिली कि छुट्टी होने के बाद हर दिन छात्रों की हाजिरी बनाई जाती है। विधायक ने मिड डे मील का भी निरीक्षण किया।

दौरे के क्रम में विधायक श्रीमति पुष्पा देवी का काफिला भितिहरवा, कौअल, कुहकुह पिकेट, ललगड़ा, तरनाग, झड़वा छाड़न, चौआ चटान, सिदहा  इत्यादि गांव से गुजरा। ग्रामीणों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनी। जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया।

रास्ते मे एक वृद्ध महिला खड़ी थी, जिसे देखकर विधायक ने अपनी गाड़ी रुकवाई। उस महिला से बात की। बातचीत के दौरान वृद्ध महिला काफी भावुक हो गई। विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने उनकी आर्थिक मदद की। भरोसा दिलाया कि किसी भी सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क सुरक्षा योजना के तहत रिसियापा से कौव्वल तक बनी सड़क में भारी गड़बड़ी देखकर भड़के। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने वनभोज का लुफ्त उठाया।