रांची। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से मौसम बदलने वाला है। कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना है। यह जानकारी मौसम केंद्र ने दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक आज राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की से मध्य दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती है।
केंद्र के मुताबिक 25 फरवरी को मध्य, दक्षिण और उत्तर पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।
केंद्र के मुताबिक 26 फरवरी को राज्य के मध्य, दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।