Corona Update : झारखंड में मिले 198 नये मरीज, जानें जिलों का हाल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची । झारखंड में 29 नवंबर की रात 9 बजे तक 198 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 69 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्‍य में 1 लाख 8 हजार 984 पॉजिटिव केस और 2,138 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 5 हजार 883 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 214 लोग ठीक हुए। मरने वालों की संख्‍या 963 है।

ये है जिलों के आंकड़े

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 69, बोकारो से 15, देवघर से 7, धनबाद से 7, दुमका से 7, पूर्वी सिंहभूम से 29, गढ़वा से 6, गोड्डा से 1, गुमला से 8, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 10, लातेहार से 4, पलामू से 7, रामगढ़ से 3, साहेबगंज से 2, सरायकेला से 8, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 4 मरीज मिले।