एलए गार्डेन हाई स्कूल में मनाया गया क्रिसमस

झारखंड
Spread the love

रांची। एलए गार्डेन हाई स्कूल, चुटिया में गुरुवार को क्रिसमस मनाया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से 1 तक के बच्चे शामिल हुए। जूनियर विंग की इंचार्ज प्रीति ने बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंगों को सुनाया।

कार्यक्रम में बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। जिंगल बेल-जिंगल बेल गाने की धुन पर छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सांता क्लॉज के स्वरूपों में सजे बच्चों ने क्लास रूम में साथियों को टॉफी व अन्य उपहार भेंट किये।

विद्यालय प्रांगण में विशाल क्रिसमस ट्री सजाया गया था। इसे सजाने में सभी बच्चों ने अहम् योगदान दिया।

विद्यालय के प्राचार्य टीके गुप्ता ने कहा कि प्रभु यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की शिक्षा दी। मानवता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे प्रभु से हर किसी को शिक्षा लेनी चाहिए।

शिक्षिका सोनम द्वारा सांता क्लॉज के कपड़े पहन कर बच्चों के बीच झूमते हुए चॉकलेट्स बांटा गया। साथ ही सभी बच्चों को क्रिसमस केक भी दिया गया।

इस अवसर पर मंजू देवी, सोनम, ओसिन दास, शिल्पा मंडल आदि शिक्षिकाएं मौजूद थी।