शिक्षकों ने राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष को सौंपा मांग पत्र

झारखंड
Spread the love

पलामू। अजाप्टा केन्द्रीय समिति ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन के दूसरे चरण में 9 नवंबर को पूर्व विधायक एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव से उनके आवास पर शिक्षकों ने मुलाकात की। उन्हें पेन-डायरी देकर सम्मानित करने के बाद ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस दौरान पूर्व विधायक ने आश्वस्त किया कि शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों से भेंट कर सार्थक मांगों से अवगत करायेंगे। उन्‍होंने यादव ने 13 नवंबर को रांची आने को कहा।

मौके पर अजाप्टा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे ने दूरभाष पर बात की। मांगों को बिन्दुवार समझाया। सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि आपसे इस क्षेत्र के शिक्षकों को काफी अपेक्षाएं हैं। पूर्ण विश्वास है कि आप उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रखंड के डीडीओ सुनील कुमार, अजाप्टा प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, वरीय शिक्षक अंगद प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, गिरिवर राम, शकील अहमद, इकबाल अहमद, सैय्यद इकबाल हुसैन, जितेंद्र प्रसाद, चक्रवर्ती सिंह, उपेंद्र प्रसाद, धुरेंद्र पटेल, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा, कृष्णकांत सिंह, सुनील पासवान, योगेन्द्र पासवान, बिहारी रजक, राजेंद्र चौधरी, विकास प्रसाद, इदरीश खां, अरुण कुमार चौधरी, उपेंद्र प्रसाद, रविन्द्र चौधरी, महेंद्र प्रसाद, महेश यादव, विजय चौधरी, हरिश्चंद्र द्विवेदी ,इशरत हुसैन, इलियास हुसैन, सहित दर्जनों शिक्षकों की उपस्थिति थी।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।