लोहरदगा में पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत झारखंड के लोहरदगा पहुंचे। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक लोहरदगा के राणा चौक स्थित आरएसएस के प्रदेश अध्यक्ष सचिदानंद के यहां मोहन भागवत आए हैं। मीडिया को कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं दी गई है। संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी भारी संख्या में वहां पहुंचे। प्रमुख से मिले।

सिर्फ संघ के लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से मेटल डिटेक्टर द्वारा जांच कर ही उन्हें प्रवेश दिया गया। संघ प्रमुख के लोहरदगा पहुंचते ही उन्हें स्काउट कर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया जि।ला पुलिस बल एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। उनके आगमन पर रूट डाईवर्ट कर यातायात को व्यवस्थित किया गया है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में लोकसभा 2024 के चुनाव की तैयारी के साथ-साथ संघ के शताब्दी दिवस 2025 को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को इसे लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। हालांकि संघ की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

संघ प्रमुख का रांची से चलकर छत्तीसगढ़ के जशपुर जाने का कार्यक्रम है। इसी क्रम में लोहरदगा भी रुक कर संघ के सदस्यों से मिलना तय किया है।

मौके पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार लाल, एग्‍जीक्‍यूटिव मजिस्ट्रेट नारायण राम, कुडू अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मंटू कुमार समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी विशेष रूप से नजर बनाए हुए हैं।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।