झारखंड संवेदक संघ की लोहरदगा इकाई के अध्‍यक्ष बने सूरज अग्रवाल

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड संवेदक संघ की लोहरदगा इकाई के अध्‍यक्ष सूरज अग्रवाल बनें। संघ का चुनाव समाहरणालय मैदान के सामने लिप्टस बागान में हुआ। मुख्य चुनाव प्रभारी निधि कांत प्रसाद और चुनाव प्रभारी शाहिद अंसारी, जफर इकबाल, मनोज साहू, बैजनाथ शाहदेव, खालिक हुसैन, शमीम खान, ओम गुप्ता थे।

अध्यक्ष पद पर सूरज अग्रवाल विजयी घोषित किये गये। इस पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। सूरज अग्रवाल को 30 वोट, जाहिद अंसारी को 27 वोट, राजकिशोर महतो को 14 वोट और जहांगीर आलम को 13 वोट मिले। सूरज 3 मतों से विजय घोषित किए गए।

सचिव पद पर  भिर्गुनंदन तिवारी निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। भैया मनोज लाल को 57 मत और इस्तियाक आलम को 27 मत प्राप्त हुआ।

उपाध्यक्ष के 2 पदों पर अजहर इकबाल एवं प्रेमचंद साहू निर्विरोध चुने गये। सह सचिव राजू गुप्ता एवं बिहारी भगत चुने गए। इसके साथ अन्य कमेटी का घोषणा बहुत ही जल्द बैठक कर की जाएगी।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।