लोहरदगा में कोरोना विस्फोट, एक दिन में मिले 74 संक्रमित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। एक दिन में 74 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल, 2021 को जिले में 74 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 37 महिलाएं और 37 पुरुष हैं।

आज मिले पॉजिटिव मामलों में से 31 मामले ट्रू नेट, 18 मामले की पुष्टि RAT और 25 मामले की पुष्टि आरटीपीसीर जांच पद्धति से हुई है। नये मामलों के साथ जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 343 हो गई है। 16 लोगों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।