ममता बनर्जी के मंत्री के खिलाफ दिल्‍ली के थाने में शिकायत दर्ज

झारखंड
Spread the love

नई दिल्‍ली। ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खि‍लाफ आपत्त‍िजनक बयान देने के मामले में शिकायत की गई है।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमानजनक बयान देने के लिए टीएमसी नेता अखिल गिरि के खिलाफ दिल्‍ली के नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा सांसद ने कहा कि अखिल गिरि ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिर्फ 11 नवंबर को ही नहीं, बल्कि इससे पहले 27 अक्टूबर को भी अपमान किया था। अभी तक ममता बनर्जी कोई बयान नहीं दिया है, जबकि वह खुद एक महिला हैं।

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अगर ये यूपी में होता तो ममता बनर्जी और उनके नेता कैंडल मार्च करते। ममता बनर्जी को इस पर बोलना चाहिए। उन्हें तुरंत अखिल गिरि को बर्खास्त करना चाहिए।

गुरुग्राम में नशे की हालत में कुछ कार सवार युवक स्टंट कर रहे थे। इस दौरान हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।