गिरिडीह। झारखंड में मॉनसून मेहरबान है। जहां एक ओर लोगों को पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर बह रही हैं। गिरिडीह की उसरी नदी में तेज धार की चपेट में तीन युवक आ गए। एक युवक तो तैर कर निकल गया, लेकिन दो अभी भी लापता हैं। दोनों की खोजबीन में टीम जुटी है। यह घटना गिरिडीह शहर के बरगंडा के पुराने पुल निर्माणाधीन के समीप की है। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न है।
बताया जाता है कि रविवार की रात को हजारीबाग के तीन युवक आनंद चौरसिया, मनीष मेहता व शंकर कुमार मेहता बेंगाबाद से वापस अपने घर की और लौट रहे थे। तीनों बाइक पर सवार थे और गूगल मैप का सहारा लेकर चल रहे थे। तभी नदी के तेज धार में फंसकर बह गए।