रेल मंत्रालय ने राहुल गांधी के इस दावे को बताया फर्जी

पोस्टमार्टम देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं।

इस दौरान वह केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं।

सरकार की कई नीतियों को जनहित के खिलाफ बता रहे हैं।

कई मामलों में वह दावा कर रहे हैं कि अगली बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह कई नीतियों को बदल देंगे।

इसी क्रम में उन्‍होंने रेलवे को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्‍होंने एक दावा किया है।

राहुल गांधी ने दावा किया है कि भारतीय रेलवे की 151 ट्रेनों, रेलवे संपत्ति, स्टेशनों और अस्पतालों का निजीकरण कर दिया गया है

रेल मंत्रालय ने उनके इस दावे को फर्जी करार दिया है।

PIB ने Fact Check के माध्‍यम से दावे को पूर्णतः फर्जी एवं तथ्यहीन बताया है।

रेल मंत्रालय का कहना है कि वह अपनी किसी संपत्ति का निजीकरण नहीं कर रहा है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।