आसमान में दो विमानों की टक्कर, देखें लाइव वीडियो

वायरल दुनिया
Spread the love

वाशिंगटन। अमेरिका में दो विमान आपस में आसमान में टकरा गए। यह दुर्घटना एयर शो के दौरान हुई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बोइंग B-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर और बेल C-63 किंगकोबरा फाइटर के गीच टक्कर हुई।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को अमेरिका के टेक्सास के डलास एयरपोर्ट में एयर शो का आयोजन किया गया था। इस दौरान सेकंड वर्ल्ड वार के जमाने के दो विमानों की आपस में टक्‍कर हो गई।

टक्कर के बाद दोनों विमानों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। नीचे जमीन पर गिरकर वह हवा के गोले में तब्‍दील हो गया। एक विमान बी-17 बमवर्षक था। इस हादसे में 8 लोगों के मरने की खबर आई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दि‍ख रहा है कि कम ऊंचाई पर एक बड़ा बी-17 विमान उड़ान भर रहा है। वहीं एक छोटा बेल पी-63 किंगकोबरा विमान बाई ओर से तेजी से आता है। वह बी-17 विमान से टकरा जाता है।

इस एयर शो को काफी लोग देख रहे थे। आसपास बड़ी संख्‍या में गाड़ि‍यों पार्क की हुई है। कई लोग एयरशो का वीडिया भी बना रहे थे। घटना के बाद सभी अवाक रह गये।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।