प्रशांत अंबष्ठ
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां अपने ही घर में मां-बेटी का शव फंदे से झूलता मिला। इस सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दे दी है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
यह घटना गोमिया प्रखंड की हजारी पंचायती स्थित गरवाडीह में घटी। यहां शुक्रवार की सुबह एक घर के अंदर मां और बेटी का फंदे से झूलता शव मिला है। इस खबर के बाद आपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।
मृतक 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी और 17 वर्षीय पम्मी कुमारी अकेले इस घर में रह रहे थे। पुत्र गुरुवार को ही चेन्नई काम करने के लिए घर से निकला था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर गोमिया पुलिस पहुंची।
पुलिस ने बताया कि सुबह इस घटना की सूचना मिली। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकताा है।