पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन मनीषा एवं प्रमोद भगत को दी बधाई

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत के पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और खिलाड़ी मनीषा रामदास ने स्वर्ण पदक जीते। पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों चैंपियन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पेरालिंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने कहा की टोक्यो में आयोजित पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में भारत ने 16 पदक जीते। इसमें प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल 3 वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

चेन्नई की 17 वर्षीय मनीषा रामदास के लिए यह स्वर्ण पदक सपनों को साकार करने जैसा था। मनीषा ने जापान को हराकर महिला एकल एसयू 5 वर्ग का स्वर्ण पदक जीती। दोनों खिलाड़ियों ने पैरा बैडमिंटन का वर्ल्ड चैंपियन बनकर देश के गौरव को बढ़ाते हुए सभी भारतीय को गौरवान्वित किया है।

बधाई देने वालों में पेरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ शिवाजी कुमार, पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष शशि रंजन प्रसाद, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, खेल निदेशक सुगंध नारायण, कमेटी के सीईओ सुनील कुमार विश्वास, झारखंड के स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, कुमार गौरव, अतुल चंदन, मंजीत सिंह आदि शामिल हैं।