Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

10 नवंबर, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। जीवनसाथी से संतुष्ट होंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष (, , , , वावे, वो)

खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आसपास हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाने से परहेज करें। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। जीवनसाथी की मदद से फायदा होगा। भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। योजनाएं सफल रहेंगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी निर्णय फायदा दिला सकते हैं। कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सभी परेशानियां दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को उधार में पैसा देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

तरक्की के कई नए रास्ते नज़र आयेंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। प्रेमीजन के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। किसी मित्र की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

व्यापारी को धन लाभ होगा। बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण मन को उत्साह से भर देगा। खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। वकीलों के लिए दिन उत्तम रहेगा। जरूरी केस पक्ष में रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए जरूरी चीजों का ध्यान रखें। यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)