अजब-गजब: चोरी के मामले में 1 साल के बच्चे को बनाया आरोपी, 34 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

अपराध देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस का अजब कारनामा सामने आया है। यहां पुलिस ने 34 साल पुराने दर्ज हुए चोरी के प्रकरण में प्रेस नोट जारी कर 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे कि 1 साल के बच्चे को आखिर कैसे आरोपी बना दिया गया।

खबर के मुताबिक, सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तार हुए आरोपी को स्थाई वारंट बताते हुए उसकी उम्र 35 साल दर्ज की गई थी। इस में बताया गया कि आरोपी ने 34 साल पहले अपराध क्रमांक 461 अर्थात चाय-पान की गुमटी में चोरी की थी। इसे लेकर साल 2011 में कोर्ट के द्वारा वारंट की तामील की गई थी और अब प्रकरण दर्ज होने के 34 साल बाद उसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के मुताबिक, गिरफ्तार किए आरोपी की अपराध करते वक्त उम्र 1 वर्ष थी, उसे अब 35 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने बचाव में जुट गए। अब पुलिस गिरफ्तार हुए आरोपी की उम्र 46 वर्ष बता रही है।

पुलिस के हिसाब से चाय और पान की गुमटी में चोरी करने करने वाला अपचारी बालक था जिसका प्रकरण 34 साल पहले दर्ज किया गया था।