नई दिल्ली। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) के पेंडोरा पेपर्स के खुलासे ने पूरी दुनिया में खलबली मचाई है।
पेंडोरा पेपर्स लीक में भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद अनिल अंबानी, विनोद अडानी, जैकी श्रॉफ, किरण मजूमदार शॉ, नीरा राडिया, और सतीश शर्मा समेत कई भारतीयों के नाम भी सामने आए हैं। ICIJ ने दावा किया है कि उसके पास 1.19 करोड़ से ज्यादा गोपनीय फाइलें हाथ लगीं हैं, जिसने अमीरों के गुप्त लेनदेन का खुलासा कर दिया है। पेंडोरा पेपर्स लीक में बीबीसी और द गार्जियन के अलावा भारत के इंडियन एक्सप्रेस समेत दुनियाभर के 150 से ज्याादा मीडिया समूह शामिल हैं। इस पर किरण मजूमदार ने कहा कि उनके पति के विदेश स्थित ट्रस्ट को गलत तरीके से शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि उनके पति का ट्रस्ट ‘वास्तविक’ और ‘वैध’ है। इस बारे में तेंदुलकर के वकील का कहना है कि उनका निवेश वैध है और इसके बारे में टैक्स अधिकारियों को जानकारी है। वहीं, अघोषित विदेश संपत्ति रखने के आरोप में अनिल अंबानी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी का नाम भी है।