आश्वासन के बाद विस्थापित बेरोजगार संघर्ष समिति का आंदोलन स्थगित

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत के खुदगड्ढा गांव के निकट दो दिन से ओएनजीसी प्लांट के सामने स्थानीय विस्थापित बेरोजगार संघर्ष समिति का आंदोलन चल रहा था। आश्वासन के बाद 10 नवंबर को यह स्थगित हो गया है।

समिति के अध्यक्ष गणेश यादव और सचिव राजकुमार ने कहा कि बेरमो एसडीओ, ओएनजीसी और समिति के पदधारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में ओएनजीसी प्रबंधन ने एक माह का समय मांगा है। तब तक आंदोलन को स्थगित रखा जाएगा।

पदधारियों ने ने कहा कि सीएसआर योजना के तहत विकास योजनाओं पर सहमति बनी। रोजगार देने के सवाल पर जिच बरकरार है।

वार्ता में बेरमो एसडीओ अनंत कुमार, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, ओएनजीसी के जीएम एचआर रामा राव और समिति की ओर समिति के अध्यक्ष गणेश यादव, सचिव राजकुमार, मुखिया तारामणि देवी, अर्जुन प्रजापति, अमित पासवान, नेहरू प्रजापति, सुजीत, सतीश, रणधीर पासवान, अभिषेक, रवि नायक, मीना, शर्मीली सहित अन्य लोग थे।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।