कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कंगना रनौत को लेकर की ये टिप्‍पणी, देखें वीडियो

झारखंड वायरल
Spread the love

जामताड़ा (झारखंड)। कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी एक बार फिर विवाद में आ गये हैं। उनसे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍होंने महिला को लेकर भद्दा बयान दिया है।

डॉ अंसारी झारखंड के जामताड़ा विधानसभा से विधायक हैं। उन्‍होंने कहा कि‍ फिल्म अदाकारा कंगना रनौत की गाल से भी चिकनी झारखंड की सड़के बनाएंगे। इसपर स्‍थानीय लोग चलेंगे। हालांकि दैनिक भारत 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।