रांची। झारखंड की आरुषि वंदना को एनएसयूआई की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। पूरे भारत से मात्र 2 लड़की ने इसमें जगह बनाई है। नेशनल स्टूडेंटस यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के लिए देशभर से 12 लोगों को चुना गया है।
झारखंड एनएसयूआइ की प्रवक्ता आरुषि वंदना सिंह को एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। वह कोयला नगरी धनबाद की रहने वाली है। नेशनल स्टूडेंटस यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के लिए देशभर से 12 लोगों को चुना गया है।
आरुषि के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर धनबाद से लेकर झारखंड एनएसयूआइ में हर्ष का माहौल है। आरुषि ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों से युवाओं को खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होगी।
वह सोशल मीडिया के साथ-साथ फील्ड में भी जाकर लोगों की मदद कर रही है। कांग्रेस पार्टी के लिए नौ साल से काम कर रही हैं। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को उनकी मेहनत और काम को देखते हुए सम्मान देती है। प्रियंका गांधी हमारी रोल मॉडल हैं। ट्विटर पर आरुषि को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
आरुषि कुसुम विहार में रहती हैं। पिता अभय सिंह के साथ-साथ पूरे परिवार का सहयोग उसे मिला। आरुषि बताती हैं कि पार्टी के काम के लिए घर वालों से दूर रांची में रहती है। यहां वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्टी का काम भी कर रही है।
आरुषि ने बताया कि 2013 में एनएसयूआइ ज्वाइन की थी। साल, 2015 में एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश संयोजक बनी। 2018 में प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल की सदस्य बनी। 2020 में एनएसयूआइ नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनी और अब सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक।