राष्‍ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का मायावती ने किया एलान

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। राष्‍ट्रपति चुनाव जुलाई में होना है। विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा को उम्‍मीदवार बनाया है। एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रत्‍याशी घोषित किया है। मुर्मू ने नामांकन दाखिल कर विभिन्‍न दलों से समर्थन मांगा है। बसपा ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला बीजेपी और एनडीए के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

जानकारी हो कि एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को नामांकन दाखिल किया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।