गणतंत्र दिवस के पहले कश्मीर को दहलाने की साजिश, 2 बम ब्लास्ट में 7 लोग घायल

अन्य राज्य देश
Spread the love

जम्मू। बड़ी खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है। गणतंत्र दिवस के पहले कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश रची गई थी। 2 बम ब्लास्ट में 7 लोग घायल हो गए हैं।

जम्मू के एडिशनल डीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि विस्फोट जम्मू शहर के नरवाल इलाके में हुए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।” इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक के घर में विस्फोट की सूचना मिली थी।

एडीजी जम्मू जोन मुकेश सिंह ने बताया कि नरवाल में दोहरे विस्फोट हुए, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के यार्ड संख्या सात में हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस विस्फोट स्थल पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पूरे इलाके की सर्चिंग जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,दोनों ब्लास्ट 30 मिनट के अंतराल पर हुए। ये हाई इंटेंसिटी के ब्लास्ट थे। पहला ब्लास्ट सुबह 11 बजे हुआ। इसमें बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। इसमें 5 लोग घायल हुए।

दूसरा ब्लास्ट करीब 11.30 बजे उसी इलाके में हुआ। हालांकि तब वहां से लोगों का हटाया जा चुका था। इसमें दो लोग मामूली घायल हुए। दूसरा ब्लास्ट भी एक गाड़ी में हुआ। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) करेगी। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पूर्व विधायक के घर में विस्फोट की सूचना मिली थी। सुरनकोट के पूर्व विधायक और प्रमुख गुर्जर नेता चौधरी मोहम्मद अकरम ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई और लसाना गांव में उनके घर के कई कमरों में विस्फोट के छर्रे लगने से उनका परिवार बाल-बाल बच गया।