कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया के बाद महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद उनकी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका ने आज ट्विट किया, ‘मैं हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 पॉजिटिव पाई गई हूं।

सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।’ प्रियंका ने लिखा, ‘मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’ कल सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।