शेर का शिकार करने जंगल जाएंगे पंकज त्रिपाठी, ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ का देखें ट्रेलर

मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिलः द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म के 2 मिनट 17 सेकंड लम्बे ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में भी पंकज की दमदार एक्टिंग दिखाई देगी, जिसकी झलक इस ट्रेलर में आसानी से देखी जा सकती है। पंकज के साथ इस फिल्म में सयानी गुप्ता भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है, जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म 24 जून को रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

*देखें ट्रेलर*